Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान प्रेरणास्रोत:डॉ. रमापति राम त्रिपाठी बोले- भाजपा...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान प्रेरणास्रोत:डॉ. रमापति राम त्रिपाठी बोले- भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत

#बस्ती_न्यूज

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार शाम ब्लॉक रोड स्थित एक होटल में ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पखवाड़ा’ के तहत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। डॉ. त्रिपाठी ने जोर देकर कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दिया गया बलिदान देशवासियों और कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा। सम्मेलन का शुभारंभ डॉ. रमापति राम त्रिपाठी और भाजपा के असम प्रभारी तथा बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की।
विशिष्ट अतिथि हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी सांगठनिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी पर बल देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने जिले भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है और सभी से एकजुट होकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पखवाड़ा के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर महेश शुक्ला, दयाराम चौधरी, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, संजय जायसवाल, संजय चौधरी, यशकांत सिंह, पवन कसौधन, राजेन्द्र गौड़ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया, जबकि अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments