Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुलिस ने 2.365 किलो गांजा,19.82 लाख रुपए नकद जब्त किए:श्रावस्ती मे महिला...

पुलिस ने 2.365 किलो गांजा,19.82 लाख रुपए नकद जब्त किए:श्रावस्ती मे महिला समेत दो गिरफ्तार, नेपाल से आता था गांजा


श्रावस्ती की मल्हीपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल ने एक संयुक्त कार्रवाई में 2.365 किलोग्राम अवैध गांजा और 19.82 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। इस मामले में एक पुरुष और एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 1.18 लाख रुपए है। यह कार्रवाई बीते बृहस्पतिवार को की गई, जबकि कार्रवाई संबंधी जानकारी पुलिस विभाग ने आज साझा किया है। दरअसल प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर महेंद्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मोहर्रम पर्व के मद्देनजर कर्बला तिराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जमुनहा का एक व्यक्ति परचून की दुकान की आड़ में चोरी-छिपे गांजे के पैकेट बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। मुखबिर के बताए अनुसार, दुकान के बाहर बैठे एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवप्रसाद पुत्र परसराम बताया। क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसकी शर्ट की बाईं जेब से गांजे के 6 पैकेट और 610 रुपये नकद बरामद हुए। शिवप्रसाद की निशानदेही पर पुलिस ने उसकी दुकान और घर की तलाशी ली। घर के पीछे बने एक कमरे में एक महिला बोरे में सामान छिपाती हुई मिली, जिसे महिला पुलिस कर्मियों की मदद से पकड़ा गया। उसने अपना नाम लक्ष्मी देवी पत्नी बिकाऊलाल जायसवाल बताया। मौके से कुल 2.365 किलोग्राम अवैध गांजा, गांजा पीने के कोगो चिलम, गांजा पैक करने की सफेद पारदर्शी पन्नियां, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, स्टेपलर व पिन, एक नेपाली पासपोर्ट तथा 19,82,645 रुपये नकद भारतीय मुद्रा और 320 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की गई। पूछताछ के दौरान लक्ष्मी देवी ने स्वीकार किया कि वह अपने पति बिकाऊलाल के साथ मिलकर नेपाल से गांजा मंगवाती थी। वे छोटे-छोटे पैकेट बनाकर शिवप्रसाद के माध्यम से परचून की दुकान से बेचते थे। यह अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों शिवप्रसाद और लक्ष्मी देवी के खिलाफ थाना मल्हीपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments