श्रावस्ती में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मल्हीपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने एक परचून की दुकान पर छापेमारी कर 2 किलो 365 ग्राम गांजा, पैक करने के उपकरण और करीब 19.82 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जमुनहा क्षेत्र के भवनियापुर गांव स्थित एक परचून की दुकान पर छापा मारा गया। यहां से शिवप्रसाद और लक्ष्मी पत्नी बिकाऊलाल जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान 2 किलो 365 ग्राम गांजा, गांजा पीने के उपकरण, पैकिंग सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, नेपाली पासपोर्ट, 19,82,645 रुपए भारतीय करेंसी और 320 रुपए नेपाली करेंसी बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि नेपाल से गांजा मंगाकर छोटे-छोटे पैकेट तैयार कर उसकी बिक्री की जाती थी। हालांकि, इस दावे की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। मल्हीपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 97/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
श्रावस्ती में परचून की दुकान से 2.365 किलो गांजा बरामद:जांच में 19.82 लाख रुपए नकद भी मिला, दो तस्कर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES












