#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपों से जुड़ा एक मामला फिर चर्चा में है। युवती के अलग-अलग वीडियो सामने आने और आरोपों से यू-टर्न के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 17 जून को सामने आई थी। आरोप है कि गोडिया गांव निवासी कैफ खान ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने कैफ पर गाली-गलौज करने, जान-माल की धमकी देने और शारीरिक संबंधों के दौरान बनाए गए वीडियो को वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने कैफ खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, बाद में युवती का दूसरा वीडियो भी सामने आया, जिसमें उसने अपने पहले के आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि उसने दबाव में आकर वह वीडियो जारी किया था। युवती ने एक हिंदूवादी नेता पर भी दबाव बनाने का आरोप लगाया था। युवती के दोनों वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। इन सभी तथ्यों और प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने 20 जून को आरोपी कैफ खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि सभी आरोपों, वायरल वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पर FIR:युवती के आरोपों से यू-टर्न के बाद पुलिस ने जांच शुरू की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












