सिसवा नगरपालिका के दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड में एक पेट्रोल पंप आधी रात को संचालित होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के इस पंप पर रात करीब 2:30 बजे नियमों का उल्लंघन कर डीजल-पेट्रोल बेचा जा रहा था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रात लगभग ढाई बजे पंप संचालित होने के दौरान वीडियो बना रहे एक युवक को पंप कर्मचारियों ने कथित तौर पर पीट दिया। इसके बाद युवक ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद पेट्रोल पंप बंद करा दिया गया। यह घटना कई सवाल खड़े करती है, खासकर ऐसे समय में जब आम जनता सुबह से घंटों धूप में खड़े होकर पेट्रोल-डीजल के लिए संघर्ष कर रही है और कई ग्राहकों को मशक्कत के बाद भी ईंधन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में रात ढाई बजे यह पेट्रोल पंप किसकी अनुमति से संचालित हो रहा था, यह जांच का विषय है। इस संबंध में कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मचारी और वीडियो बनाने वाले युवक दोनों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में आधी रात को पेट्रोल पंप संचालित:पुलिस ने की शांति भंग की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












