Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में 12 दिन बाद भी नहीं मिला गैस सिलेंडर:रत्नाकर एजेंसी पर...

बस्ती में 12 दिन बाद भी नहीं मिला गैस सिलेंडर:रत्नाकर एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़, घंटों धूप में खड़े रहे

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले में रसोई गैस की किल्लत लगातार बनी हुई है। बुकिंग के 10-12 दिन बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। मंगलवार को रत्नाकर गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा, जब तेज धूप में घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। सुबह से ही एजेंसी परिसर के बाहर महिला-पुरुषों की लंबी कतारें लग गईं। चिलचिलाती धूप में लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन धीमी वितरण व्यवस्था ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी। कई महिलाएं छोटे बच्चों के साथ लाइन में खड़ी थीं, जिनकी हालत गर्मी के कारण बिगड़ती दिखी। उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस बुकिंग के बाद 10 से 12 दिन बीत जाने पर भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है। इस मजबूरी में उन्हें एजेंसी पर आकर लाइन लगानी पड़ रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी पर पीने के पानी और छाया की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक उपभोक्ता ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा, “हम सुबह से लाइन में खड़े हैं, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। घर में गैस खत्म हो चुकी है, जिससे खाना बनाने में मुश्किल हो रही है।” अन्य उपभोक्ताओं ने भी वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments