Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:पत्नी गंभीर घायल, तेज रफ्तार...

बस्ती में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:पत्नी गंभीर घायल, तेज रफ्तार कार ने मारी स्कूटी को टक्कर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती-बांसी मार्ग पर बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दुर्घटना रुधौली थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा पेट्रोल पंप के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक, विशुनपुरवा निवासी 70 वर्षीय मौलाना अली हुसैन अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से कहीं जा रहे थे। पेट्रोल पंप से कुछ आगे बढ़ते ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मौलाना अली हुसैन की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रुधौली संजय कुमार दुबे और चौकी प्रभारी विशुनपुरवा जयविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर सुचारु कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments