Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में बोलेरो-स्कूटी की टक्कर, युवक घायल:तुलसीयापुर चौराहे पर हुआ हादसा, सामुदायिक...

सिद्धार्थनगर में बोलेरो-स्कूटी की टक्कर, युवक घायल:तुलसीयापुर चौराहे पर हुआ हादसा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी


सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र स्थित तुलसीयापुर चौराहे पर बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक बोलेरो और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शोहरतगढ़ पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसबीआई बैंक तुलसीयापुर के सामने पश्चिम दिशा से आ रही महिंद्रा बोलेरो (संख्या UP-55-X-8287) और पूरब दिशा से आ रही स्कूटी (संख्या UP-55-AS-0633) के बीच यह भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बोलेरो के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। घायल युवक की पहचान राजेंद्र (34) पुत्र राम चंदर के रूप में हुई है, जो नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 6, आर्य नगर का निवासी है। राजेंद्र कस्बे में शांति मार्केट के सामने मूंगफली का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। हादसे में उसके सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। सीएचसी शोहरतगढ़ में तैनात चिकित्सक डॉ. अभय भारती ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, यदि हालत में सुधार नहीं होता है, तो उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments