HomeHealth & Fitnessप्रभाष देव पाण्डेय ने 93.50 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का...

प्रभाष देव पाण्डेय ने 93.50 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया है। इसी क्रम में इस वर्ष की हाईस्कूल परीक्षा में 93.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सन्त जेवियर स्कूल के विद्यार्थी प्रभाष देव पाण्डेय को सम्मानित किया गया। 
   बता दें कि प्रभाष देव स्थानीय निवासी पूर्व शिक्षक कमलेश देव पाण्डेय के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों एवं शुभचिन्तकों में हर्ष व्याप्त है। वहीं प्रभाष देव का कहना है कि आईएएस बनकर देश सेवा करने का लक्ष्य है। प्रभाष देव ने इस उपलब्धि का श्रेय गुरूजनों एवं माता-पिता को दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments