परतावल ब्लॉक स्थित प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वाहिद अली और सर्वेश विश्वकर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 5100-5100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी, प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य सुजीत विक्टर, नितिन राफेल, करुणाकर राम त्रिपाठी, राजकुमार तिवारी, धर्मेंद्र चौबे, टीपी पांडे, दुर्गा दत्त मिश्रा, नागेश्वर यादव, धनंजय सिंह, मंटू सिंह, प्रियंका पाठक, सुप्रिया सिंह और राघवेंद्र ओझा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों को सम्मानित करना एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
प्रेम नारायण कॉलेज ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित:दो छात्रों को 5100 रुपए का नकद पुरस्कार मिला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












