HomeHealth & Fitnessबनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस इटावा में हुई हादसे का...

बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस इटावा में हुई हादसे का शिकार, चालक और परिचालक की मौत

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में बुधवार काे बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाइवे पर सरियों से लदे ट्रक में पीछे से घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह ट्रक आगे वाहन से टकरा गया। हादसे में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

8july31

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाइवे पर खड़े सरियों से लदे ट्रक में पीछे से घुसकर हादसे का शिकार हो गई । हादसे में बस में सवार बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार तीन दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

8july312

मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में मरने वालों की पहचान 35 वर्षीय प्रेम बस चालक और 22 वर्गीय दीपक परिचालक के रूप में हुई है। दोनों मृतक यूपी के बागपत जनपद के निवासी थे पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments