#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के नगर थाना क्षेत्र में संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में करहापट्टी पृथ्वी निवासी मोहित कुमार पुत्र ईश्वरचंद्र ने आरोप लगाया है कि 11 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे अवस्थीपुर निवासी राम प्रकाश उर्फ बबलू, रामदयाल और गीता उनके घर आए। घर के बंटवारे को लेकर हुई कहासुनी के बाद तीनों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों, लात-घूंसों और जूतों से मोहित और उनकी पत्नी की पिटाई की। मोहित कुमार के अनुसार, इस मारपीट में उन्हें और उनकी पत्नी लक्ष्मी को चोटें आई हैं। जब शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आने लगे, तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। नगर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में संपत्ति विवाद, दंपति से मारपीट:तीन नामजद आरोपियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












