बस्ती – बजाज चीनी मिल रुधौली अपने क्षेत्र में गन्ना फसल को लेकर अनेक प्रकार की लाभकारी योजनाएं केंद्र एवं गेट पर चला रही है | आज ग्राम कामता नटाई कला मुंगरा डाढवाभैया में महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान गन्ना प्रबंधक अरविंद द्विवेदी गेट इंचार्ज राजेश सिंह के नेतृत्व में ड्रोन द्वारा एनपीके नैनो यूरिया कीटनाशक दवा का घोल बनाकर कृषक कमलेश चौधरी मोहम्मद नाइस मोहम्मद कयूम अब्दुल रहीम रामकिशोर संतराम राजाराम याग्राम राम निहोर के गन्ना प्लांट पर छिड़काव कराया गया | महाप्रबंधक गन्ना ने कहा कि यह कार्य अनुदान पर कराया जा रहा है, कृषक चीनी मिल के अधिकारीगण एवं सुपरवाइजर से संपर्क कर अनुदान पर अपने गन्ना प्लांट पर ड्रोन द्वारा स्प्रे कर सकते हैं | सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा कि चीनी मिल के द्वारा कृषक हित में अनेक प्रकार की लाभकारी योजना चलाई जा रही है कृषक इन योजनाओं का लाभ ले और अधिक उत्पादन प्राप्त करें | हम कृषक गोष्ठी के माध्यम से कृषकों को जागरुक भी कर रहे हैं हमारा लक्ष्य है की कृषक कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करें और जागरूक रहें |
ड्रोन से छिड़काव कर किया पेड़ी और पौधों को रोग एवं कीट से बचाव
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












