पनियरा (महराजगंज)। क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से खुटहा-पनियरा-बेल्टिकरा होते हुए श्री गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य तेज हो गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम ने बुधवार को सड़क किनारे अतिक्रमण का सीमांकन शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, सड़क के बीच से दोनों तरफ 5.5 मीटर की नापी की जा रही है। इस परियोजना के तहत 7 मीटर चौड़ी पक्की सड़क का निर्माण होगा, जबकि दोनों ओर नाली और पटरी बनाई जाएगी। कुल 11 मीटर जमीन का सीमांकन किया जा रहा है। यह सड़क पकड़ी के पास बलिया पुल से रोहुआ घाट पुल तक लगभग 20.5 किलोमीटर लंबी होगी, जिसे टू-लेन के रूप में विकसित किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रदीप गुप्ता, केके दुबे और रविशंकर की टीम द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण चिह्नित किया जा रहा है। टीम ने स्पष्ट किया है कि जिन स्थानों पर लाल निशान लगाए गए हैं, वे पीडब्ल्यूडी की भूमि हैं। संबंधित लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है, अन्यथा विभाग द्वारा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। सड़क सीमांकन की इस कार्रवाई से पनियरा, बड़वार, बैजूडेहरा, खैचा सहित कई गांवों के लोगों में चिंता का माहौल है। आशंका है कि कई मकान इस अतिक्रमण की जद में आ सकते हैं, जिससे उनके सामने विस्थापन की समस्या खड़ी हो सकती है। हालांकि, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस परियोजना का स्वागत किया है। सभासद संजय निषाद, पिंटू कनौजिया और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि टू-लेन सड़क बनने से जिला मुख्यालय तक आवागमन काफी आसान हो जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के प्रयासों से इस 20.5 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। इस परियोजना पर 63.54 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा-खुटहा- मार्ग चौड़ीकरण के लिए सीमांकन:टू-लेन सड़क निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाने की तैयारी, PWD टीम ने की नापी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












