Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुर्गवालिया में रेलिंग विहीन पुलिया:ग्रामीणों-राहगीरों को हादसे का डर, मरम्मत की मांग

दुर्गवालिया में रेलिंग विहीन पुलिया:ग्रामीणों-राहगीरों को हादसे का डर, मरम्मत की मांग


निचलौल विकासखंड की ग्राम सभा दुर्गवालिया में एक रेलिंग विहीन पुलिया ग्रामीणों और राहगीरों के लिए लगातार खतरा बनी हुई है। इस पुलिया से गुजरने वाले लोगों को हर वक्त हादसे का डर सताता रहता है, जिससे स्थानीय लोग चिंतित हैं। यह पुलिया दुर्गवालिया के पास एक छोटी नहर पर बनी है। यह गुरली होते हुए कुशीनगर जनपद के खड्डा जाने का मुख्य मार्ग है। किसान इसी रास्ते से अपने खेतों तक पहुंचते हैं और खेती-बाड़ी के लिए पंप सेट व अन्य कृषि उपकरण भी इसी पुलिया से होकर ले जाते हैं। ग्रामीणों और किसानों, जिनमें अध्या गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, श्री राम, सनोज सिंह, रिंकू पांडे, रामचंदर, गुलाब और मुजेश शामिल हैं, ने बताया कि जब से यह पुलिया बनी है, तब से इसकी रेलिंग की मरम्मत नहीं की गई है। इससे किसानों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। खेती-बाड़ी के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य भारी उपकरण भी इसी पुलिया से होकर गुजरते हैं। रेलिंग न होने के कारण किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। इस विषय में ग्राम प्रधान राजकपूर चौधरी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि विभाग से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक पुलिया की मरम्मत नहीं की गई है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments