Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई:720 किलो अवैध कद्दू बीज बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई:720 किलो अवैध कद्दू बीज बरामद


महराजगंज जनपद में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 22वीं वाहिनी एसएसबी ने सोमवार तड़के 720 किलोग्राम अवैध कद्दू बीज बरामद किया। यह कार्रवाई एफ समवाय झुलनीपुर की सीमा चौकी शीतलापुर क्षेत्र में हुई। 18 मई 2026 को लगभग 1:30 बजे सीमा चौकी शीतलापुर के आसूचना कर्मियों को जानकारी मिली थी कि कुछ तस्कर नेपाल से भारत में अवैध सामान लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर सीमा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक (सा.) धनवीर सिंह रावत के नेतृत्व में एक विशेष नाका टीम का गठन किया गया। टीम में सहायक उप निरीक्षक (सा.) प्रोद्योत कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी (सा.) बलजीत माशी, आरक्षी (सा.) अवधेश कुमार चौधरी और आरक्षी चालक अमृत मिंज शामिल थे। एसएसबी टीम सीमा स्तंभ संख्या 502 और 503 के बीच शीतलापुर गांव के पास एक केला बागान में निगरानी कर रही थी। लगभग 2:10 बजे, कुछ लोग नेपाल की ओर से सिर पर बोरे लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए दिखाई दिए। नाका पार्टी की भनक लगते ही तस्कर बोरे फेंककर नेपाल की ओर भाग निकले। एसएसबी जवानों ने पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीमा निकट होने के कारण वे नेपाल क्षेत्र में भागने में सफल रहे। तलाशी के दौरान मौके से कुल 18 बोरी कद्दू बीज बरामद किया गया। प्रत्येक बोरी में 40 किलोग्राम बीज था, जिससे कुल 720 किलोग्राम कद्दू बीज जब्त किया गया। बरामद सामान की जब्ती सूची तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय निचलौल को सौंप दिया गया है। समवाय प्रभारी निरीक्षक (सा.) अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह कद्दू बीज सूडान से नेपाल पहुंचता है और फिर तस्करी के जरिए भारत लाया जाता है। भारत में इसका उपयोग ड्राई फ्रूट के रूप में होता है। नेपाल में इसकी कीमत लगभग 200 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि भारत में यह 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकता है, जिससे तस्करों को भारी अवैध मुनाफा होता है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments