श्रावस्ती जिले के दिकौली ग्राम सभा में हाल ही में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इस बारिश से क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। यह ग्राम सभा श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत सोनवा थाना क्षेत्र में स्थित है। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। गर्मी इतनी हो रही थी की लोग बहुत परेशान थे साल की पहली बारिश हैं जिससे हमारे किसान भाइयो काफी फायदा हुवा हैं स्थानीय निवासियों, जिनमें राम कुमार, राजन, रविंद्र और आकाश जैसे लोग शामिल हैं, ने बताया कि वे इस बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने गर्मी से मिली राहत पर संतोष व्यक्त किया।
श्रावस्ती के दिकौली में तेज हवा के साथ बारिश:गर्मी से मिली राहत, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












