Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में नीट यूजी की पुनर्परीक्षा आयोजित:शिवपति इंटर कॉलेज में 444 परीक्षार्थियों...

शोहरतगढ़ में नीट यूजी की पुनर्परीक्षा आयोजित:शिवपति इंटर कॉलेज में 444 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी रही


सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ स्थित शिवपति इंटर कॉलेज में रविवार को नीट यूजी (NEET UG) की पुनर्परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होकर शाम को सुचारू रूप से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र के अंदर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी रही। प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। आकस्मिक सेवाओं के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर एक एम्बुलेंस तैनात थी। साथ ही, परीक्षार्थियों के सुलभ आवागमन के लिए रोडवेज की बसें भी उपलब्ध कराई गई थीं। शिवपति इंटर कॉलेज में कुल 480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 444 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों दिव्यांश मिश्रा, शुभम प्रसाद, आदित्य, दानिश कुमार, समीर देव और अमित चौरसिया ने बताया कि परीक्षा ठीक रही। इस दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट अरुण कुमार और संजय कुमार, प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव और रामविलास यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments