#बस्ती_न्यूज
शनिवार को अमोढ़ा क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, छावनी कस्बे के सर्विस रोड पर जलजमाव के कारण कुछ परेशानी भी हुई। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला। तेज धूप और गर्मी के बीच आसमान में बादल छा गए और धूल भरी आंधी चली। इसके बाद करीब एक घंटे तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को तपिश से राहत मिली। बारिश से किसानों को भी फायदा होने का अनुमान है। धान की नर्सरी डालने वाले किसान राम विलास ने बताया कि इस पानी से धान की नर्सरी को काफी लाभ मिलेगा। वहीं, छावनी कस्बे के सर्विस रोड पर एक घंटे की बारिश के कारण पानी भर गया, जिससे आवागमन में बाधा आई और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शनिवार को बरसात से मिली गर्मी से राहत:कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को हुई परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












