#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में रिटायर्ड पेशकार दुर्गा तिवारी उर्फ उर्मि (70) की मौत हो गई। वे गोरखपुर जाने के लिए घर से निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन समेत फरार हो गया। एठी डीह निवासी दुर्गा तिवारी शाम करीब साढ़े पांच बजे कप्तानगंज से गोरखपुर जाने के लिए निकले थे। उनकी योजना कप्तानगंज में अपना वाहन खड़ा कर बस से आगे जाने की थी। भिऊरा-कप्तानगंज मार्ग पर मदनपुरा के निकट, कप्तानगंज पहुंचने से लगभग एक किलोमीटर पहले एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्गा तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्गा तिवारी सरकारी सेवा से रिटायर्ड पेशकार थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे गुड्डू देवरिया जनपद में कानूनगो के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटे बेटे सौरभ वाराणसी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। दोनों बेटियों का विवाह हो चुका है। थाना प्रभारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रिटायर्ड पेशकार की सड़क हादसे में मौत:गोरखपुर जाते समय अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












