जोगिया के मिनी स्टेडियम में शुक्रवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। पंचायत सचिव गौरव त्रिपाठी ने इस पहल की शुरुआत करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सचिव गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों और अन्य लोगों से अपनी मां के नाम पर एक-एक पेड़ लगाने का आग्रह किया। इस वृक्षारोपण अभियान में पंचायत सचिव गौरव त्रिपाठी के साथ रोजगार सेवक बृजेश कुमार सिंह, लाल जी, हजारी प्रसाद और कई ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग किया। इसी क्रम में, ग्राम पंचायत करौंदा मसीना, बंगरा में भी प्रशासन के सहयोग से बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
जोगिया मिनी स्टेडियम में पौधारोपण अभियान शुरू:पंचायत सचिव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल की शुरुआत की
RELATED ARTICLES











