महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में राजस्व विभाग द्वारा गाड़े गए सीमांकन पत्थरों को उखाड़ने का आरोप लगा है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अमरनाथ वर्मा ने थाने में तहरीर दी थी। अमरनाथ वर्मा के मुताबिक, ग्राम मोरवन उत्तरी में स्थित गाटा संख्या 68/326 (रकबा 0.036 हेक्टेयर) भूमि के सीमांकन और पत्थर लगाने का आदेश उपजिलाधिकारी न्यायालय से जारी हुआ था। इस आदेश के बाद राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का सीमांकन किया और पत्थर गाड़ दिए। आरोप है कि पड़ोसी काश्तकार लक्ष्मण पुत्र रामाकांत, संजीला पत्नी अज्ञात, संगीता पत्नी अज्ञात और सुनीता पुत्री भुअर ने इन पत्थरों को उखाड़कर फेंक दिया। इस घटना के बाद अमरनाथ वर्मा ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक और सीमांकन टीम भेजी। इस टीम ने विवादित भूमि के चारों कोनों पर दोबारा पत्थर लगवाए। हालांकि, शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन पत्थरों को भी उखाड़कर फेंक दिया गया। सिंदुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रार्थी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
राजस्व टीम के पत्थर उखाड़ने का आरोप:सिंदुरिया में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












