#बस्ती_न्यूज
नेशनल हाईवे-28 पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा कराया जा रहा मरम्मत कार्य अब राहगीरों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गया है। कलवारी थाना क्षेत्र के बेलवाडंड पुलिया के पास सड़क को मरम्मत के नाम पर खोदकर पिछले दो दिनों से अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने सड़क तोड़ने के बाद न तो उसकी मरम्मत की और न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था की। मौके पर चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर या बैरिकेडिंग तक नहीं लगाई गई है, जिससे दिन और रात दोनों समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस अधूरे मरम्मत कार्य के कारण कई राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। फरहान नामक एक राहगीर ने बताया कि वह लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक से जा रहे थे। अचानक सामने बड़ा गड्ढा आने पर उन्होंने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक उछलते हुए टूटी सड़क को पार कर गई। उन्होंने बताया कि वह बाल-बाल बच गए, हालांकि उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय नागरिक अभिषेक ने भी NHAI और संबंधित ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सड़क पर केवल गड्ढा ही नहीं बल्कि उसके आसपास नुकीली गिट्टियां भी बिखरी पड़ी हैं। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने पर ये गिट्टियां उछलकर अन्य राहगीरों को लग रही हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों और राहगीरों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय जनता ने जिला प्रशासन और NHAI के उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क की मरम्मत कराने तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
NH-28 पर बेलवाडंड के पास सड़क टूटी:मरम्मत कार्य अधूरा, राहगीरों के लिए खतरा बना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












