#बस्ती_न्यूज
बस्ती में पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पुरानी बस्ती थाना टीम के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के तहत टीमों ने सर्कुलेटिंग एरिया, रेलवे ट्रैक, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों की सघन चेकिंग की। भीड़ के कारण ट्रेनों में यात्रियों को घुसकर बैठने की व्यवस्था भी की गई। रेलवे द्वारा परीक्षार्थियों और यात्रियों के लिए पानी, भूजा और बिस्किट का निशुल्क वितरण भी कराया गया। स्टेशन के बाहर ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद दिखी, जबकि सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशन परिसर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने में जीआरपी थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, आरपीएफ प्रभारी मिर्जा राशिद बेग और पुरानी बस्ती थाना अध्यक्ष शशांक शेखर राय जटाशंकर पांडे की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों की टीम ने यह सुनिश्चित किया कि सभी परीक्षार्थी और यात्री सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती स्टेशन पर पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान भीड़:आरपीएफ, जीआरपी ने संभाली व्यवस्था, यात्रियों को दी सुविधा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












