नानपारा के साद शकील ने जेईई-मेन में बेहतर प्रदर्शन के बाद जेईई-एडवांस परीक्षा में भी शानदार रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। कफील अहमद के बेटे साद शकील की प्रारंभिक पढ़ाई सेंट पीटर इंटर कॉलेज के इंग्लिश मीडियम की है। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में साद बीटेक प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हैं। उनकी उपलब्धि को देखते हुए प्रतिष्ठित आईआईटी और एनआईटी संस्थानों में प्रवेश मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। साद की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
जेईई-एडवांस में साद शकील ने शानदार रैंक हासिल की:नानपारा का बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












