Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एसडीएम अमिता यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस:जमीन विवाद और अवैध कब्जे...

एसडीएम अमिता यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस:जमीन विवाद और अवैध कब्जे की सर्वाधिक शिकायतें आईं


नानपारा तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अमिता यादव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जे और राजस्व से जुड़ी सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। सुनवाई चार घंटे तक चली। समाधान दिवस में संगत टोला निवासी आमिर ने जमीन की पैमाइश न होने की शिकायत दर्ज कराई। हाड़ा बसहरी की किरन देवी ने जबरन कब्जा रोकने की गुहार लगाई, जबकि धनौली खुर्द के हरजीत सिंह ने भी अपनी जमीन पर कब्जे को रोकने का अनुरोध किया। चौकसाहर के इंद्रपाल ने भी अवैध कब्जे की शिकायत की। उपजिलाधिकारी अमिता यादव ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने राजस्व टीम को निर्देश दिए कि जमीन विवाद के मामलों में सात दिन के भीतर मौके पर जाकर पैमाइश कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अवैध कब्जे से संबंधित मामलों में पुलिस की मदद से तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। उन्होंने लंबित शिकायतों का समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर तहसीलदार शैलेश अवस्थी, नायब तहसीलदार हर्षित पांडे, अक्षय पांडे, नवागत खंड विकास अधिकारी डॉ. राहुल पांडे और क्षेत्राधिकारी पहुंप सिंह भी मंच पर उपस्थित रहे। अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह और जेई विद्युत ओम प्रकाश मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में आने वाले हर फरियादी की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments