श्रावस्ती जनपद के नासिरगंज कस्बे में चौथी मोहर्रम की मजलिस जनाब आरिफ साहब के अज़ाखाने में अकीदत और एहतराम के साथ आयोजित की गई। इस मजलिस में बड़ी संख्या में अज़ादारों ने शिरकत कर हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मजलिस में ज़ाकिर ने अपने बयान में कर्बला के वाकये और इमाम हुसैन की महान कुर्बानी पर प्रकाश डाला। उन्होंने सब्र, इंसाफ और इंसानियत का पैगाम दिया, जिसे उपस्थित अकीदतमंदों ने ध्यानपूर्वक सुना। मजलिस के समापन के बाद नौहाख्वानी और मातम का सिलसिला शुरू हुआ। अज़ादारों ने गम-ए-हुसैन का इज़हार करते हुए मातम किया, जिससे पूरे अज़ाखाने में गम और अकीदत का माहौल छा गया। मोहर्रम के पवित्र महीने में नासिरगंज में प्रतिदिन मजलिसों का आयोजन किया जा रहा है। इन मजलिसों में अज़ादार इमाम हुसैन और उनके वफ़ादार साथियों की शहादत को याद करते हुए उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प ले रहे हैं।
श्रावस्ती: नासिरगंज में चौथी मोहर्रम की मजलिस:जनाब आरिफ साहब के अज़ाखाने में अकीदतमंदों ने की शिरकत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












