Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विक्रमजोत में 'सम्भव 6.0' अभियान शुरू:मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण संवर्धन पर...

विक्रमजोत में ‘सम्भव 6.0’ अभियान शुरू:मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण संवर्धन पर जोर

#बस्ती_न्यूज

विक्रमजोत विकासखंड के सभागार में मंगलवार को ‘सम्भव अभियान 6.0 – पोषण संवर्धन की ओर एक कदम’ का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक प्रमुख के.के. सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अभियान का उद्घाटन किया। यह अभियान जून 2024 से सितंबर 2026 तक चलेगा। यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार, कुपोषण उन्मूलन और प्रत्येक परिवार तक उचित पोषण सुनिश्चित करने के भाजपा सरकार के संकल्प का हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लगातार प्रयासरत है। ‘सम्भव अभियान 6.0’ का मुख्य लक्ष्य एक सुपोषित, स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण करना है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख के.के. सिंह ने सभी से अभियान को सफल बनाने और इसके लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments