HomeHealth & Fitnessतहसील अधिकारियों की लापरवाही से 300 किसानों की सम्मान निधि अटकी

तहसील अधिकारियों की लापरवाही से 300 किसानों की सम्मान निधि अटकी

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में तहसील अधिकारियों की लापरवाही से तकरीबन 300 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त नही मिल सकी है। इन किसानों की भूमि सत्यापन की फाइल तहसीलदार के पोर्टल पर ही अटक कर रह गई है।जिसे लेकर परेशान किसानों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। 

मोहनलालगंज के समेसी निवासी किसान कंधई ,रमेश कुमार राधेलाल और रोशनी समेत तकरीबन 300 किसानों का भूमि सत्यापन (लैंड सीडिंग) नही हो पाने से उनकी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किश्त तकरीबन एक वर्ष से बंद पड़ी है। किसानों का आरोप है कि तहसील से भूमि सत्यापन कराने के लिए वह लोग तहसील और राजकीय कृषि बीज भण्डार कार्यालय में कई बार आधार कार्ड और खतौनी की छायाप्रति जमा कर चुके हैं फिर भी तहसीलदार कार्यालय से पीड़ित किसानों का भूमि सत्यापन नही किया गया है। 

किसानों का आरोप है कि तहसील अधिकारियों की लापरवाही से इस बार केन्द्र सरकार की ओर से जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त भी उन लोगों को नही मिल सकी है। सहायक विकास अधिकारी शोभनाथ ने बताया तहसीलदार कार्यालय में वह लगातार किसानों का भूमि सत्यापन कराने के लिए आग्रह कर रहे हैं। लेकिन अब तक पोर्टल से भूमि सत्यापन का कार्य नही किया जा सका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments