Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में देवी-देवताओं पर टिप्पणी के विरोध में पदयात्रा:4 अगस्त को पैड़ा...

बस्ती में देवी-देवताओं पर टिप्पणी के विरोध में पदयात्रा:4 अगस्त को पैड़ा वाले बाबा के नेतृत्व में संत समाज करेगा प्रदर्शन

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में सनातन धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणियों के विरोध में संत समाज 4 अगस्त 2026 को एक विशाल पदयात्रा और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह आयोजन बस्ती साउघाट के मशहूर ‘पैड़ा वाले बाबा’ गोविंद दास जी महाराज के आह्वान पर किया जा रहा है। इस पदयात्रा का नेतृत्व स्वयं गोविंद दास जी महाराज करेंगे। उनके आह्वान पर संत समाज एकजुट होकर अपनी लोकतांत्रिक आवाज प्रशासन तक पहुंचाएगा, ताकि इन टिप्पणियों पर रोक लगाई जा सके। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों पर सनातन धर्म के आराध्य देवी-देवताओं के प्रति की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों का विरोध दर्ज कराना है। संत समाज इन टिप्पणियों को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों पर सीधा हमला मानता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments