Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बागापार में पशु अस्पताल खोलने की मांग तेज:जनहित संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी...

बागापार में पशु अस्पताल खोलने की मांग तेज:जनहित संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


सदर ब्लॉक के बागापार क्षेत्र में राजकीय पशु चिकित्सालय या पशु चिकित्सा केंद्र स्थापित करने की मांग तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवींद्र जैन ने बुधवार को जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर क्षेत्र में जल्द पशु अस्पताल खोलने का आग्रह किया। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि बागापार क्षेत्र के ग्रामीणों की आजीविका का एक बड़ा हिस्सा पशुपालन पर निर्भर करता है। गाय, भैंस और बकरी सहित अन्य पशुओं के बीमार होने पर समय पर उपचार और टीकाकरण की सुविधा नहीं मिल पाती है। इसके कारण पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, और कई बार गंभीर बीमारियों के चलते पशुओं की जान भी चली जाती है। रवींद्र जैन ने जानकारी दी कि क्षेत्र में खुरपका-मुंहपका, गलघोंटू, लंगड़िया, थनैला, मिल्क फीवर, फड़किया, चेचक और निमोनिया जैसी बीमारियों से पशुओं को बचाने के लिए समय पर चिकित्सा सुविधा और टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में पशुपालकों को इसके लिए दूर-दराज के पशु चिकित्सालयों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे विशेषकर छोटे और गरीब पशुपालकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बागापार, बेलवाकाजी, बरगदवा राजा, केवलापुर खुर्द, परासखांड़, विजयपुर, बड़हरा राजा, कटहरा समेत आसपास के दर्जनों गांवों के पशुपालकों की सुविधा को देखते हुए बागापार में राजकीय पशु चिकित्सालय की स्थापना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस दौरान दीपक जायसवाल, रामहरख , धर्मेंद्र यादव, रोहित प्रसाद, अवधेश कुमार, मिथिलेश सिंह, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments