लक्ष्मीपुर विकास खंड में बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। बीआरसी लक्ष्मीपुर परिसर से शुरू हुई इस रैली को खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने पूरे बाजार क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं और शिक्षा के महत्व को दर्शाते नारे लगाए। “शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन” और “घर-घर शिक्षा दीप जलाओ, लड़का-लड़की सभी पढ़ाओ” जैसे नारों से लक्ष्मीपुर बाजार गूंज उठा। इन नारों ने अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। कार्यक्रम का संचालन नोडल शिक्षक सुनील कुमार प्रजापति ने किया। उन्होंने रैली को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। रैली से पहले बच्चों को विद्यालय परिसर में इकट्ठा किया गया, फिर उन्हें समूहों में बांटकर बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजारा गया, जहां उन्होंने लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान अभिभावकों को सरकार द्वारा बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बताया कि इन योजनाओं में डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये की धनराशि, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म और बेहतर शैक्षिक वातावरण जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा के अलावा डॉ. प्रभुनाथ गुप्ता, डॉ. देवेंद्र राव, दिनेश कुमार यादव, करिश्मा श्रीवास्तव, रेनू गुप्ता, राम सेवक यादव, ध्रुव नारायण गुप्ता, चंद्र प्रकाश, सुनील प्रजापति, मनोज उपाध्याय, नागेन्द्र नाथ यादव, अरविंद पाण्डेय, राम कृपाल, विनेश त्यागी, राजदेव शुक्ला, मदन मोहन वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, श्याम बहादुर चौधरी, शिव चरन, जयदयाल प्रजापति और राजीव निगम सहित कई शिक्षक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लक्ष्मीपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली:शत प्रतिशत नामांकन पर जोर, बच्चों ने दिया शिक्षा का संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












