उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चित्तौरा विकास खंड में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्राथमिक विद्यालय डीहा और उच्च प्राथमिक विद्यालय डीहा के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मुनिजर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला स्कूल में कराएं और शिक्षा के महत्व को समझें। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। बच्चों ने “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे” जैसे प्रेरक नारे लगाकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक विशेश्वर सिंह, सहायक अध्यापिका शिखा मिश्रा, अनुदेशक शाहजहाँ अंसारी और सहायक अध्यापक वर्तिका सक्सेना समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों को नियमित स्कूल भेजने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी चित्तौरा के कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार पांडेय, अजय पांडेय, गोविंद और पवन सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन, ग्राम प्रधान ने दिखाई:चित्तौरा विकास खंड में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












