Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में रेलवे फाटक से टकराई स्कूल वैन:40 मिनट तक लगा 2...

बहराइच में रेलवे फाटक से टकराई स्कूल वैन:40 मिनट तक लगा 2 किलोमीटर लंबा जाम, बड़ा हादसा टला


बहराइच के देहात कोतवाली इलाके में स्थित पुलिस लाइन रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार दोपहर एक स्कूली वैन फाटक से टकरा गई। गनीमत रही कि उस समय कोई ट्रेन नहीं आ रही थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, फाटक क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों तरफ करीब 40 मिनट तक दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यह घटना दोपहर करीब दो बजे हुई, जब बहराइच से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन रेलवे स्टेशन से निकलने वाली थी। इसी दौरान रेलवे का गेटमैन फाटक बंद कर रहा था। तभी श्रावस्ती से स्कूल स्टाफ को लेकर आ रही सहज ओमेगा एकेडमिक स्कूल की वैन फाटक से टकराकर रेलवे पटरी के पास खड़ी हो गई। वैन में बैठे स्कूल स्टाफ तुरंत गाड़ी से नीचे उतर गए। गेटमैन ने किसी तरह वाहन को क्रॉसिंग से हटवाया। वैन के टकराने से फाटक में खराबी आ गई, जिसके चलते दोनों तरफ आवागमन बाधित हो गया। ट्रेन गुजरने के बाद फाटक को ठीक किया गया, जिसके बाद आवागमन फिर से शुरू हो सका। सूचना मिलने पर देहात कोतवाली के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गाड़ियों को व्यवस्थित करवाकर जाम खुलवाया। हालांकि, लंबी कतारों के कारण लोगों को काफी देर तक फंसे रहना पड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments