Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में स्कूल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:वाल्टरगंज में बाइक सवार...

बस्ती में स्कूल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:वाल्टरगंज में बाइक सवार गंभीर घायल, चालक फरार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में सल्टौआ से मानिकचंद मार्ग पर जोगिया गांव के पास एक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, खरहरा जप्ती गांव निवासी सुभाष चंद्र (पुत्र जय राम) अपनी बाइक से हनुमानगंज की ओर गैस भराने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही जीबीएम कॉन्वेंट स्कूल, लक्ष्मणपुर की एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वाहन में सवार बच्चे हादसे के बाद डरे दिखे। टक्कर से बाइक सवार सुभाष चंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चार पहिया वाहन का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुभाष चंद्र को तुरंत डायल 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ गोपालपुर पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments