HomeHealth & Fitnessप्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों...

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। घटना मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव की है, जहां देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर दो महिलाओं और एक बुजुर्ग पुरुष की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

मृतकों की पहचान श्याम लाल उर्फ कल्लू गुप्ता (65 वर्ष), अमरावती देवी (55 वर्ष) और इंद्रावती देवी (60 वर्ष) के रूप में हुई है। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से हमला किया और फिर पीड़ितों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने तीनों को दौड़ा-दौड़ाकर निशाना बनाया। घर और आसपास खून के निशान मिलने से हत्या की बर्बरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। पुलिस इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई है और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद या अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments