बहराइच के जरवल में सातवीं मोहर्रम का कदीमी जुलूस शनिवार को बरुहा से निकाला गया। यह जुलूस दोपहर लगभग 3:30 बजे हज़रत इमाम हुसैन अ०स० और शोहदाए कर्बला की याद में अकीदत के साथ शुरू हुआ। जुलूस से पूर्व बरुहा में एक मजलिस का आयोजन किया गया, जिसमें कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को याद किया गया। इसके बाद अज़ादारों का जुलूस अपने निर्धारित पारंपरिक मार्गों से होते हुए जरवल के बड़े इमामबाड़े पहुंचा। यहां भी एक मजलिस का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया। इमामबाड़े से आगे बढ़ते हुए जुलूस जरवल के सराय होते हुए सैयद जफर मेहंदी के आवास पर पहुंचा, जहां एक और मजलिस हुई। मजलिस के बाद जुलूस कर्बला के लिए रवाना हुआ। कर्बला पहुंचने पर अकीदतमंदों ने मजलिस पढ़ी। इस दौरान शोहदाए कर्बला याद किया। देर शाम लगभग 8:30 बजे जुलूस वापसी के लिए बरुहा रवाना हुआ, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इसका समापन किया गया। अब्बास जरवली ने बताया कि यह कदीमी जुलूस हर साल की तरह इस वर्ष भी बरुहा से निकाला गया, जो विभिन्न इमामबाड़ों और स्थानों से होकर गुजरा। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में अज़ादारों ने जुलूस में शामिल होकर इमाम हुसैन अ०स० की याद में मातम और सीनाज़नी की। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जरवल पुलिस और जरवलरोड पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। उनकी निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
बहराइच के जरवल में सातवीं मोहर्रम का जुलूस निकला:कदीमी जुलूस में अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को याद किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












