श्रावस्ती जनपद की ग्राम पंचायत चंदन कोटिया में 4 मोहर्रम को एक मजलिस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शनिवार रात करीब 11:30 बजे परवेज़ रिजवी के अज़ाखाने पर हुआ, जिसमें स्थानीय शिया समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। मजलिस के दौरान प्रख्यात नौहाख्वान ने हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की शहादत पर नौहे पढ़े। नौहाख्वानी सुनकर उपस्थित अज़ादारों की आँखें नम हो गईं और पूरा माहौल ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंज उठा। इस अवसर पर मौलाना शेख रईस अब्बास ने कर्बला के ऐतिहासिक वाकये और इमाम हुसैन के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। मजलिस के समापन पर अज़ाखाने के मुतवल्ली परवेज़ रिजवी ने सभी अज़ादारों को तबर्रक (प्रसाद) वितरित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय शिया समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसमें नाजिम हैदर, अम्मार रिजवी, शादाब हुसैन, नाजिम अली, यूसुफ, मोहम्मद, हसनैन सहित शिया समुदाय के कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।
चंदन कोटिया में 4 मोहर्रम पर मजलिस:परवेज़ रिजवी के अज़ाखाने पर शिया समुदाय हुआ शामिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












