Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती इंटरमीडिएट परिणाम: मुस्कान और खुशी संयुक्त टॉपर:दोनों छात्राओं ने 90.20 प्रतिशत...

श्रावस्ती इंटरमीडिएट परिणाम: मुस्कान और खुशी संयुक्त टॉपर:दोनों छात्राओं ने 90.20 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। श्रावस्ती जिले में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। मुस्कान यादव और खुशी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्राओं ने 500 में से 451 अंक प्राप्त किए, जो 90.20 प्रतिशत है। मुस्कान यादव जेआईसी गोपालपुर, इकौना की छात्रा हैं, जबकि खुशी श्रीवास्तव श्री राम उजागर एसबीबी पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज, भारी गांव से हैं।
द्वितीय स्थान पर जेआईसी गोपालपुर, इकौना की सविता यादव रहीं, जिन्होंने 500 में से 450 अंक (90 प्रतिशत) हासिल किए। तृतीय स्थान पर सुशील मिश्रा ने 448 अंक (89.60 प्रतिशत) के साथ अपनी जगह बनाई। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालयों में खुशी और उत्साह का माहौल है। शिक्षकों और अभिभावकों ने मेधावी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों की इस उपलब्धि से पूरे जनपद में गर्व का वातावरण है। सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली खुशी श्रीवास्तव अपने परिवार से दूर रहकर रिश्तेदारी में पढ़ाई करती थीं। उनके पिता सरकारी शिक्षक हैं और माता गृहिणी हैं। खुशी भविष्य में नीट (NEET) की तैयारी करना चाहती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments