Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रेया बाजपेई ने 94.33% अंक प्राप्त किए:महसी रे रामेश्वरदत्त बाजपेई इंटर कॉलेज...

श्रेया बाजपेई ने 94.33% अंक प्राप्त किए:महसी रे रामेश्वरदत्त बाजपेई इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। बहराइच के महसी क्षेत्र में रामेश्वरदत्त बाजपेई इंटर कॉलेज, कृष्ण नगर की छात्रा श्रेया बाजपेई ने 94.33% अंक प्राप्त कर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। इस कॉलेज के विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन किया है। श्रेया बाजपेई ने 600 में से 566 अंक प्राप्त किए। उन्होंने गणित में 99, अंग्रेजी और विज्ञान में 96-96, चित्रकला में 95, हिंदी में 94 और सामाजिक विज्ञान में 86 अंक हासिल किए। अपनी सफलता का श्रेय श्रेया ने अपने माता-पिता के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। इसी संस्थान की छात्रा हुस्ना मंसूरी ने 600 में से 556 अंक (92.66%) प्राप्त किए। वहीं, आशुतोष पाण्डेय ने 554 अंक (92.33%) के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्र श्रीओम मिश्रा ने भी 540 अंक (90%) प्राप्त कर मेधावियों की सूची में जगह बनाई। पंडित रामहर्ष मिश्रा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के छात्र हर्षित मिश्रा ने 600 में से 543 अंक (90.5%) प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षार्थियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल देखा गया। सफलता का जश्न मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर मनाया गया। शिक्षकों ने छात्रों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद एकाग्रता से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments