Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोहर्रम से पहले श्रावस्ती पुलिस अलर्ट:सभी थानों में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल,...

मोहर्रम से पहले श्रावस्ती पुलिस अलर्ट:सभी थानों में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, निकाले जा रहे बाइक और फ्लैग मार्च


श्रावस्ती में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जिले के थानों में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल और संवेदनशील इलाकों में मोटरसाइकिल मार्च व फ्लैग मार्च भी आयोजित किए जा रहे हैं। आज बृहस्पतिवार को भी फ्लैग मार्च जारी है। बीते बुधवार थाना सोनवा परिसर में पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग संबंधी मॉक ड्रिल कराई गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई और उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल को मोहर्रम पर्व के दौरान सतर्कता, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के लिए ब्रीफ किया। इसके बाद क्षेत्राधिकारी इकौना के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सोनवा और पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर मोटरसाइकिल मार्च निकाला। यह मोटरसाइकिल मार्च दिकौली चौराहा, रत्नापुर, धुसवा, कस्बा चिचड़ी, ग्राम चंद्रखा, तुलसीपुर, चौगोई चौराहा, खलीफतपुर, कस्बा नासिरगंज, ग्राम लक्ष्मणपुर, ग्राम बरदेहरा, फतुहापुर और कस्बा लक्ष्मणनगर सहित अन्य क्षेत्रों से गुजरा। मार्च के दौरान आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। उन्हें किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जिले के सभी थानों जैसे कोतवाली भिनगा, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला और नवीन मॉडर्न श्रावस्ती में मॉक ड्रिल आयोजित की जा चुकी है। मॉक ड्रिल में पुलिस बल को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, शील्ड, लाठी, टियर गैस गन जैसे दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग और रख-रखाव की जानकारी दी गई। साथ ही भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और आपात स्थिति में समन्वित कार्रवाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोहर्रम पर्व के दौरान अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं भड़काऊ सूचनाओं पर सतत निगरानी रखी जा रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments