बालासराय स्थित श्री शनि देव मंदिर बालाजी धाम सरयू घाट पर आज छठवें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से आए लगभग 10 से 15 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में महसी के माननीय विधायक सुरेश्वर सिंह और तजवापुर के प्रमुख रामकर पांडे भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन मुख्य पुजारी महंत गोपाल महाराज जी की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रसाद वितरण में दरोगा प्रसाद मिश्रा, दिनेश चंद्र मिश्रा, मानना त्रिवेदी, टिंकल कश्यप, पवन अवस्थी, पवन मिश्रा, रोहित कुमार मिश्रा सहित कई भक्तगण सक्रिय रूप से लगे रहे। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में दूर-दराज से आए भक्तों और स्थानीय लोगों ने अपना-अपना सहयोग प्रदान किया।
शनि देव मंदिर बालासराय में छठवां विशाल भंडारा:हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, विधायक सुरेश्वर सिंह भी हुए शामिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












