बहराइच: भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा इलाके में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और रूपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करोड़ों रुपये की चरस बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के उपनिरीक्षक सूरज सिंह को रूपईडीहा के जमुनहा गांव निवासी इस्माइल द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी किए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर, उपनिरीक्षक सूरज सिंह ने रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश रावत, उपनिरीक्षक दीनानाथ भास्कर और अब्दुल कादिर खान के साथ मिलकर चकिया रोड पर स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर छापा मारा। टीम ने इस्माइल को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से 6 किलो 770 ग्राम चरस बरामद हुई। थाना प्रभारी रमेश रावत ने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपये है। आरोपी इस्माइल के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भारत-नेपाल सीमा पर तस्कर गिरफ्तार:बहराइच में ANTF की टीम ने पकड़ा, 1.5 करोड़ रुपए की 6.770 किलो चरस बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












