Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नेपाल-सीमा पर 12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:बहराइच में एसएसबी और...

नेपाल-सीमा पर 12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:बहराइच में एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा


भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और थाना मोतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नेपाली नागरिक को 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। 59वीं वाहिनी के कमांडेंट कैलाश चन्द रमोला के निर्देशन में सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 मई 2026 को खुफिया विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी बलईगांव की एसएसबी टीम एवं मोतीपुर पुलिस द्वारा संयुक्त गश्त की जा रही थी। दोपहर करीब 1:25 बजे सीमा स्तंभ संख्या 665/1 के निकट भारतीय सीमा क्षेत्र में लगभग 220 मीटर अंदर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। सुरक्षाबलों को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 12 ग्राम स्मैक तथा एक रियलमी सी-61 मोबाइल फोन बरामद हुआ। कार्रवाई में एसएसबी के प्रशिक्षित एनडी डॉग ‘मिचू’ ने भी अहम भूमिका निभाई और अपनी विशेष सूंघने की क्षमता से मादक पदार्थ की पहचान की। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम विक्रम चौधरी (30 वर्ष) पुत्र बडु थारू निवासी वार्ड संख्या 05, गुलरिया जिला बर्दिया (नेपाल) बताया। उसने स्वीकार किया कि बरामद स्मैक उसने बलईगांव क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति से निजी सेवन के लिए खरीदी थी। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार बरामद स्मैक की मात्रा एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8/21 के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आती है। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को बरामद माल के साथ थाना मोतीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसएसबी ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए बल पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments