Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कैली अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन दो दिन से खराब:बस्ती में दूर...

कैली अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन दो दिन से खराब:बस्ती में दूर से आए मरीज बिना जांच लौटे, निजी में महंगा इलाज

#बस्ती_न्यूज

महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में सीटी स्कैन मशीन पिछले दो दिनों से खराब पड़ी है। इसके कारण दूर-दराज से जांच कराने आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर सहित अन्य जिलों से आए मरीज सोमवार को बिना जांच कराए ही निराश होकर वापस लौट गए। निजी अस्पतालों में यह जांच 2000 रुपये में होती है, जबकि ओपेक अस्पताल कैली में इसका शुल्क मात्र 500 रुपये है। इसी कारण बड़ी संख्या में मरीज सरकारी अस्पताल आते हैं। मशीन में तकनीकी खराबी शनिवार शाम को एक जांच के दौरान आई थी। तब से अस्पताल में सीटी स्कैन जांच पूरी तरह ठप है। गंभीर रूप से घायल मरीजों को भी निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर जांच करानी पड़ रही है। रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश पासवान ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन की मरम्मत के लिए इंजीनियर आ चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मशीन जल्द ही ठीक कर दी जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments