Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नौतनवॉ में 27 एंड्रॉयड फोन के साथ तस्कर गिरफ्तार:भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली...

नौतनवॉ में 27 एंड्रॉयड फोन के साथ तस्कर गिरफ्तार:भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली पुलिस की कार्रवाई


महराजगंज पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 27 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिन्हें अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए सोनौली पुलिस सक्रिय थी। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान सोनौली थाना क्षेत्र के ग्राम शेष फरेन्दा (भारत-नेपाल सीमा) के पास से आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के रूपनदेही जिले के भैरहवा निवासी दिनेश कलवार (37) पुत्र रामसमुझ कलवार के रूप में हुई है। इस संबंध में सोनौली थाने में मु0अ0सं0 44/2026 धारा 317(2), 336(3), 338, 340(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय महराजगंज भेजा गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी खनुआ, थाना सोनौली के उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल, तथा कांस्टेबल ऋषिमुनि राय, अमरेश राय और सुरेश सिंह शामिल थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments