#बस्ती_न्यूज
बस्ती: जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने गुरुवार को विकास खंड परसरामपुर क्षेत्र में विभिन्न सरकारी परियोजनाओं और निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और निर्माण कार्यों में लापरवाही मिलने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने सबसे पहले विकास खंड परसरामपुर पहुंचकर ब्लॉक परिसर, शिकायत पटल, लेखा कक्ष, आवास और पत्रावलियों का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज धरमपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान हाइड्रोलिक लैब, कार्यशाला, कक्षाएं, सड़क निर्माण, शौचालय, किचन और आवासीय भवनों की प्रगति का जायजा लिया गया। मौके पर केवल 10 श्रमिक कार्य करते मिले। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता (एई) अरविंद कुशवाहा का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। मिनी स्टेडियम धरमपुर में कार्यदायी संस्था ने बताया कि कार्य मई 2027 तक पूरा होगा। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने और किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत नारायणपुर स्थित वृहद गोसंरक्षण केंद्र में जिलाधिकारी ने पानी, भूसा भंडारण, विद्युत और हरे चारे की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने बरसात में जलभराव की समस्या बताई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने गौशालाओं की बाउंड्रीवाल शीघ्र पूरी कराने और नैपियर घास की बुआई की कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा। हर्रैया पौधशाला में जिलाधिकारी ने जामुन, आम, सागौन, नींबू और अन्य पौधों का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशालाओं में प्राथमिकता के आधार पर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में DM ने एई का वेतन रोका:निर्माण कार्यों में ढिलाई पर कार्रवाई, गौशालाओं का भी निरीक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












