#बस्ती_न्यूज
बस्ती पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। परसरामपुर थाना पुलिस ने आरोपी रोहन को उसके घर से पकड़ा। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में टीम ने 20 मई 2026 को सुबह करीब 5 बजे हरिगांव स्थित अभियुक्त के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय, बस्ती रवाना किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहन पुत्र राम सुभावन (उम्र लगभग 27 वर्ष) निवासी ग्राम हरिगांव, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। यह मामला थाना परसरामपुर में मु0अ0सं0- 174/2026 धारा- 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत पंजीकृत है। वादिनी ने तहरीर दी थी कि उसकी बेटी की शादी आरोपी से हुई थी, जिसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। 18 मई 2026 की सुबह वादिनी को सूचना मिली कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय, उपनिरीक्षक झारखण्डेय पाण्डेय, कांस्टेबल राहुल कन्नौजिया और कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार की टीम शामिल थी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दहेज हत्या मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार:परसरामपुर पुलिस ने बस्ती में की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












