महराजगंज पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के पास से 27 एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोनौली थाना क्षेत्र के शेष फरेन्दा गांव में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान नेपाल के रूपनदेही जिले के भैरहवा निवासी दिनेश कलवार (37) के रूप में हुई है। उसके पास से बरामद सभी मोबाइल फोन अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे। इस संबंध में सोनौली थाने में मु0अ0सं0 44/2026 धारा 317(2), 336(3), 338, 340(2) BNS के तहत दिनेश कलवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय महराजगंज भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी खनुआ, उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल, कांस्टेबल ऋषिमुनि राय, कांस्टेबल अमरेश राय और कांस्टेबल सुरेश सिंह शामिल थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भारत-नेपाल सीमा से 27 एंड्रॉयड फोन जब्त:एक तस्कर गिरफ्तार, सोनौली पुलिस की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












