HomeUncategorizedजिलाधिकारी ने वरासत के लिए धन उगाही करने वाले लेखपाल के विरूद्ध...

जिलाधिकारी ने वरासत के लिए धन उगाही करने वाले लेखपाल के विरूद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

 

 

 

शासकीय दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी-जिलाधिकारी

 

श्रावस्ती। विगत दिवस जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के समक्ष जनता दर्शन में प्रार्थिनी शुभावती मौर्य पत्नी रामकुमार मौर्य, निवासी साकिन बरदेहरा भारी गांव तहसील जमुनहा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई थी कि लेखपाल गोपाल ने वरासत करने के लिए प्रार्थिनी से तीस हजार रूपये अवैध धन की वसूली की गई थी। जिस पर लेखपाल गोपाल ने प्रार्थिनी को पैसे वापस करने के लिए रूपये तीस हजार का चेक दिया था। उक्त चेक को लेकर प्रार्थिनी बैंक गई, जिसमें खाते में जीरो बैलेंस पाया गया और प्रार्थिनी का भुगतान नही हो पाया। इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल उक्त लेखपाल से महिला को 30 हजार रुपये दिलाये गए। एवं उपजिलाधिकारी जमुनहा को संबंधित लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिस क्रम में थानाध्यक्ष सोनवा द्वारा सम्बन्धित लेखपाल के विरूद्ध थाना सोनवा में सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रकरण संज्ञान में आते है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। जिससे सरकार की नीतियों के तहत जीरो टालरेंस पर कार्य कर पीड़ितों को त्वरित लाभ दिलाया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments